Search

 
 
 

धनबाद : धनबाद व संताल में 13 सितंबर से फिर बरसेंगे बदरा

 

बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर की वजह से मानसूनी गतिविधियां होंगी सक्रिय

Dhanbad : बंगाल की खाड़ी के ऊपर व इसके आसपास बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से अगले 24 घंटे में उत्तर-पश्चिम व इससे सटे पश्चिम मध्य भाग में लो प्रेशर एरिया का प्रभाव 13 से 15 सितंबर तक लगभग पूरे झारखंड में पड़ेगा. इसके प्रभाव से झारखंड में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय होंगी व धनबाद व संताल सहित लगभग पूरे झारखंड में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. यह जानकारी मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने दी. उन्होंने बताया कि साथ ही मानसून का एक ट्रफ रांची से, जबकि पूर्वी पश्चिमी ट्रफ झारखंड से गुजर रहा है. इसका प्रभाव भी आने वाले दिनों में राज्य पर पड़ेगा.

  तीखी धूप व गर्मी ने भी किया परेशान

बीते तीन-चार दिनों से तीखी धूप का सिलसिला 12 सितंबर को भी जारी रहा. धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. दिन में एक-दो बार आसमान में बादलों का भी आना-जाना लगा रहा, लेकिन इससे गर्मी पर कोई असर नहीं पड़ा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही