Search

 
 
 

धनबाद : दिल्ली पब्लिक स्कूल में मनाया गया बैग लेस डे

 
विद्यार्थियों ने रचनात्मक गतिविधियों में लिया हिस्सा, हर माह पहले शनिवार को आयोजित होगा बैगलेस डे
Dhanbad : नई शिक्षा नीति-2020 के कौशल विकास पाठ्यक्रम के तहत शुक्रवार 28 जुलाई को दिल्ली पब्लिक स्कूल में बैगलेस डे मनाया गया. इस अवसर पर कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने बस्ते के बोझ के बिना रचनात्मक कार्य किए. छात्र-छात्राओं को खाद्य विविधता, प्राथमिक चिकित्सा, संतुलित आहार, सामुदायिक सर्वेक्षण, यातायात नियम, पेपर क्राफ्ट समेत अन्य शिक्षापरक जानकारियां दी गई. प्राचार्या डॉ.सरिता सिन्हा ने कहा कि बैगलेस डे मनाने का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को सप्ताह में एक दिन औपचारिक शिक्षा और बस्तों के बोझ से अलग रखने का है. इस दिन छात्र-छात्राओं के रचनात्मक क्षमताओं का विकास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि यह नवाचार पुस्तकीय ज्ञान और ज्ञान के अनुप्रयोग के बीच के अंतर को कम करेगा और बच्चों में पाठ्यक्रम से हटकर सीखने की कौशल विकसित करेगा. अब डीपीएस में प्रतिमाह पहले शनिवार को बैगलेस डे का आयोजन किया जाएगा. डीपीएस के अलावा डिनोबली सीएमआरआई में भी बैगलेस डे मनाया गया. छात्र-छात्राएं बिना बस्ते के स्कूल आए और रचनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया. यह">https://lagatar.in/dhanbad-fierce-fighting-between-two-groups-for-supply-of-stolen-coal-one-round-firing/">यह

भी पढ़ें : धनबाद : चोरी का कोयला आपूर्ति करने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट, एक राउंड फायरिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही