Search

धनबाद : बाघमारा सीओ ने बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंपा

 Mahuda : बाघमारा सीओ केके सिंह के नेतृत्व में देर रात तेलमच्चो नदी के बालू घाट पर छापा मारी कर बालू लदे दो ट्रैक्टर को पकड़कर महुदा थाना के हवाले कर दिया गया. इस सबंध में सीओ की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर एक चालक को जेल भेज दिया गया. महुदा प्रभारी दामोदर प्रसाद यादव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि तेलमच्चो दामोदर नदी तट पर कुछ ट्रैक्टर अवैध भंडारण के लिए बालू का उठाव कर रहे हैं. इसी सूचना के आलोक में बाघमारा सीओ ने महुदा थाना के सशस्त्र  बल के साथ तेलमच्चो बाजार के समीप छापामारी कर दो टैक्टर को पकड़ा. एक ट्रैक्टर का चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला, जबकि दूसरे ट्रैक्टर के चालक विद्युत महतो को तत्काल पकड़ कर महुदा पुलिस को सौंप दिया गया. महुदा पुलिस ने मामला दर्ज कर पकड़े गये चालक को जेल भेज दिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp