Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा डीएसपी ने अपने जन्मदिन पर दिया पुलिस-प्रेस मैत्री का संदेश

 

कतरास प्रेस क्लब में मनाया गया निशा मुर्मू का जन्मदिन  

Katras : कतरास प्रेस क्लब में 7 जुलाई को बाघमारा की डीएसपी निशा मुर्मू का जन्मदिन मनाया गया. इस मौके पर क्लब के संरक्षक उमेश श्रीवास्तव व दिलीप वर्मा ने डीएसपी को बुके व मोमेंटो देकर सम्मानित किया. पत्रकारों को संबोधित करते हुए निशा मुर्मू ने पुलिस-पत्रकार मैत्री को मजबूत बनाने पर बल दिया. कहा कि पत्रकार और पुलिस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. दोनों मिलकर पुलिस पब्लिक मैत्री की परंपरा का निर्वहन करने के साथ ही मजबूत समाज का निर्माण भी कर सकते हैं. प्रेस क्लब के अध्यक्ष इंद्रजीत पासवान, कार्यकारी अध्यक्ष राम पांडेय, उपाध्यक्ष सोहन कुमार विश्वकर्मा ने क्लब आने के लिए डीएसपी का आभार व्यक्त किया. मौके पर महासचिव विनोद रंजक, दीपक गुप्ता, सुमन सिंह, मुस्तकीम अंसारी, जीतेंद्र कुमार जीतू, दीपक गुप्ता, अब्दुल हमीद, निकेश पांडेय, सुमन सिंह, मो. कलाम, मो. राजा खान, विश्वजीत चटर्जी, कुमार अजय, समर शक्ति सिंह, अविनाश मिश्रा, मुन्ना ठाकुर, प्रेम कुमार साव आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/madhushravanis-boom-in-dhanbad-coalchal-there-is-a-lot-of-enthusiasm-among-the-newlyweds/">धनबाद

कोयलांचल में मधुश्रावणी की धूम, नवविवाहिताओं में खासा उत्साह [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही