Search

 
 
 

धनबाद : बाघमारा पुलिस का होटल में छापा, दर्जनों बोतल बियर जब्त

 
Barora (Dhanbad) : बाघमारा थाना पुलिस ने गुरुवार की दोपहर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया. थाना प्रभारी सुजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में हरिणा-चंद्रपुरा हिरक मार्ग पर अपना ढाबा नामक होटल में छापेमारी कर दर्जनों बोतल बियर जब्त की गई. पुलिस बरामद बियर को थाना ले गई. होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी. बताया जाता है कि बाघमारा थाना क्षेत्र के हरिणा, डुमरा, भीमकाली, बाघमारा सहित आसपास के इलाकों के होटलों में अवैध अंग्रेजी शराब की ब्रिक्री जोरों पर हो रही है. यहां तक कि राशन व पान दुकानों में भी चोरी-छिपे शराब बेची जा रही है. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र अवैध कारोबार करने वाले को नहीं बख्शा जाएगा. छापेमारी दल में एसआई सुमन कुमार पाण्डेय, हवलदार व अन्य जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही