Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: बाघमारा सशिवि मंदिर ने जेपीएससी व नीट में सफल छात्राओं को किया सम्मानित

विद्यालय परिवार की ओर से दिया गया उपहार, प्रचार्य व सचिव ने दी शुभकामनाएं

Katras/Baghmara : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा की ओर से 17 जून शनिवार को समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में जेपीएससी और नीट परीक्षा में सफल विद्यालय की पूर्व छात्रा आशा कुमारी, सुजल भारती व लिसा कुमारी को सम्मानित किया गया. आशा कुमारी न् वर्ष 2008 और लिसा ने वर्ष 2020 में इसी विद्यालय से मैट्रिक की परीक्षा पास की थी. विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया गया. आशा कुमारी ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रारंभ में ही अपना लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए.  उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिश्रम करें, तभी मंजिल तक पहुंचना संभव हो पाएगा. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पांडेय ‌ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने अन्य छात्र-छात्राओं को भी प्रेरणा लेकर लक्ष्य  प्राप्त करने को कहा. विद्यालय के प्राचार्य संतोष कुमार झा ने कहा कि हर्ष का विषय है कि सम्मान समारोह की केंद्र बिंदु आशा  और लिसा समाज‌ सेवा के क्षेत्र से जुड़ रही हैं. आशा है कि वे विद्या भारती परिवार सहित माता-पिता तथा पूरे बाघमारा क्षेत्र का मान-सम्मान इसी तरह बढ़ाती रहेंगी. विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही