Search

 
 
 

धनबाद : वर्चस्व की आग में जल रहा बाघमारा का कोल एरिया, नेता सेंक रहे रोटी

 
Mithilesh kumar Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  धनबाद जिले का कोयला क्षेत्र एक बार फिर सुलग रहा है. भाजपा के बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो व कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ी हुई है. पिछले एक माह से बाघमारा क्षेत्र में दोनों दलों के समर्थक एक दूसरे के खून के प्यासे बन कर टकरा रहे हैं. कभी लाठी-डंडा तो कभी गोलियों की बौछार. कोयला लोडिंग प्वाइंट रण क्षेत्र बना हुआ है. जानकारों का मानना है कि जलेश्वर की पार्टी राज्य में सत्तासीन है और वह कारोबार में फायदा उठाना चाहते हैं.  परंतु पिछले तीन टर्म से बाघमारा पर राज कर रहे भाजपा विधायक उनकी राह में रोड़ा बने हुए हैं. दोनों नेताओं की जंग में गरीब मजदूर अपना खून बहा रहा है. ताज्जुब यह है कि पुलिस भी इस जंग को रोकने में नाकाम साबित हो रही है.

         एक माह में चार बार हो चुका है टकराव

[caption id="attachment_444039" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/d-mahto-300x249.jpg"

alt="" width="300" height="249" /> भाजपा विधायक ढुल्लु महतो[/caption] कोयला लोडिंग प्वाइंट पर वर्चस्व को लेकर दोनों दलों के समर्थक पिछले 38 दिनों से टकराते रहे हैं. विगत 4 सितम्बर 2022 को मुराईडीह कोलियरी में दोनों समर्थकों के बीच लाठी, डंडे, पत्थरबाजी हुई. कई राउंड गोली भी चली. डीओ धारक सहित दर्जनों लोग घायल हुए. 6 अक्टूबर को मोदीडीह कोल डंप में हिस्सेदारी और लोडिंग मजदूरी बढ़ाने के लिए दोनों दलों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें चार लोग जख्मी हो गए थे. फिर 12 अक्टूबर को बंसजोड़ा गड़ेरिया कोलियरी के लोडिंग प्वाइंट व कांटा घर पर 30 राउंड गोली चली. गोली जलेश्वर समर्थक मजदूर मुकेश तुरी को लगी. रांची रिम्स में उसका इलाज चल रहा है.

  पहले भी दोनों दलों के बीच हो चुकी है जंग

कोयले के वर्चस्व को लेकर ढुल्लू और जलेश्वर लम्बे समय से टकराव की राह पर हैं. 8 अक्टूबर 2019 को लोयाबाद कनकनी बस्ती के पास दोनों दलों के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी. 25 अगस्त 2020 को ईस्ट बसुरिया में मजदूरों के बीच खूनी टकराव हुआ. 100 राउंड गोली चली. कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. 19 सितम्बर 2021 को बीसीसीएल ब्लॉक टू नदखरकी कोल डंप में जलेश्वर समर्थकों ने ढुल्लू के करीबियों पर हमला किया था. इस मामले में ढुल्लू महतो हेमंत सरकार पर खूब बरसे थे.

   दो आरोपी को भेजा गया जेल

केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बंसजोड़ा गड़ेरिया कोलियरी के लोडिंग प्वाइंट व कांटा कांटा घर पर 12 अक्टूबर की हिंसक झड़प में पकड़े गए केंदुआ निवासी विक्की कुमार और अलकुसा पंजाबी मुहल्ला के विक्की कश्यप की पुलिस ने गुरुवार 13 अक्टूबर को सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई. उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. पकड़े गए दोनों युवक ढुल्लू समर्थक बताए जाते हैं. उननका कहना है कि राम-रहीम को मारने के लिये ढुल्लू ने 5 लाख की सुपारी दी थी. हालांकि पुलिस इसकी सत्यता की जांच कर रही है.

विधायक से ऊब चुकी है बाघमारा की जनता : जलेश्वर 

कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो ने कहा कि विधायक से बाघमारा की जनता ऊब चुकी है. हताशा में वह कुछ भी कराने के लिये तैयार हैं. विधायक के संरक्षण में जब कोयला का उठाव हो रहा था तो मजदूरों को एक पैसा नहीं मिलता था. जब मजदूरों को पैसा मिलने लगा तो उनके पेट में दर्द हो गया. पुलिस को इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर सभी दोषियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजना चाहिए. यह भी पढ़ें:  धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-2-thousand-students-applied-for-enrollment-in-pg-in-3-days/">धनबाद

: पीजी में नामांकन के लिए 3 दिन में 2 हजार विद्यार्थियों ने किया आवेदन [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही