Search

 
 
 

धनबाद : बुलेट के लिए दहेज दानवों की भेंट चढ़ी बाघमारा की काजल

 

पति, सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

Katras : बाघमारा बक्सपुरा निवासी अनंत लाल पाण्डेय की पुत्री काजल देवी की मौत चंदनकियारी के केहरडीह स्थित ससुराल में संदेहास्पद स्थिति में हो गई. मृतका की मां ने काजल के पति, ससुर, सास सहित ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए चंदनकियारी बरमसिया ओपी में मामला दर्ज कराया है. शिकायत के आलोक में पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है. मृतका की मां अलका देवी ने अपनी शिकायत में लिखा है कि काजल का विवाह वर्ष 2018 को बड़े धूमधाम से चंदनकियारी केहरडीह निवासी कृष्ण देव पाण्डेय के पुत्र जगदीश पाण्डेय से किया था.शादी में दहेज के रूप में नकद तीन लाख 51 हजार रुपए व एक ग्लैमर बाइक दी गई थी. शादी के कुछ समय बाद से ही पति, सास, ससुर सहित ससुराल के अन्य लोग दहेज के लिए काजल के साथ मारपीट करने लगे. दहेज के रूप में दहेज के रूप में दो लाख रुपए नकद व एक बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जाती थी. इस बात को लेकर कई बार बैठक कर सुलह कराई गई. इसके बावजूद उनलोगों की प्रताड़ना जारी रही. अंततः  साजिश के तहत उसे मार दिया गया. अलका देवी ने हत्या का आरोप पति जगदीश पांडे, ससुर कृष्ण देव पांडे, देवर रंजीत पांडे व अशोक पांडे, सास महेश्वरी देवी पर लगाया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही