Katras : कतरास (Katras) बाघमारा प्रखंड के तेतुलमारी तिलाटांड़ आदिवासी बस्ती में नोहोरिया सिद्ध कान्हु क्लब द्वारा आयोजित बाहा बोंगा माहापर्व शुक्रवार 10 मार्च को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष रति लाल टुडू ने लोगों को पर्व की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि बाहा बोंगा आदिवासियों का पर्व है, जो नए वर्ष पर पेड़ के पत्ते झड़ने के बाद मनाया जाता है. पेड़ में नए पत्ते आते हैं, जिसका फूल कान में लगाते हैं. समाज के लोग मिलकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेते हैं. इस मौके पर अर्जुन मुखिया, अनिल उरांव, नन्दी यादव, टिंकू अंसारी, रितिक सिंह, संजय रजवार, जयराम दास, नसीम कुरैशी, मोहम्मद जाहिर, मुकेश गुप्ता, कृष्णा लाला समेत अन्य लोग मौजूद थे. [wpse_comments_template]
धनबाद: तेतुलमारी में धूमधाम से मनाया गया बाहा महापर्व
Leave a Comment