Search

धनबाद : बैसाखी की धूम, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

Dhanbad : सि‍खों का महत्‍वपूर्ण पर्व बैसाखी गुरुवार, 14 अप्रैल को पारंपरिक उल्‍लास के साथ मनाई जा रही है. इस विशेष अवसर पर धनबाद शहर के सभी गुरुद्वारों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है. गुरुद्वारों में विशेष दीवान सजाया गया, जिसमें हेड ग्रंथी ने गुरु की महिमा का बखान किया. समाज के लोगों ने गुरु के चरणों में म‍त्‍था टेका और परिवार की सलामती के लिए अरदास की. अरदास की समाप्‍ति के बाद गुरु का अटूट लंगर चला, जिसमें लोगों ने जमकर प्रसाद ग्रहण किया. बैंक मोड़ स्थित बड़ा गुरुद्वारा में सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक विषेष दीवान सजाया गया. अनुष्ठान में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कीर्तन में महिला, पुरुष के साथ बच्‍चे भी शामिल हुए. सबद गायन से संगत निहाल हुई. अरदास के बाद दोपहर 2:30 बजे से गुरु का अटूट लंगर चला. शाम 6:15 बजे से रात 8 बजे तक गुरुद्वारा में दीवान सजाया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने में गुरुद्वारा कमेटी के राजेंद्र सिंह चहल, दलबारा सिंह, गुरुचरण सिंह माला, गुरजीत सिंह, सत्यपाल सिंह ब्रोका, जगजीत सिंह, तेजपाल सिंह आदि जुटे हुए हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=289208&action=edit">यह

भी पढ़ें : सिंदरी : वामपंथी नेताओं ने गुरुदास चटर्जी को बताया संघर्षों का गुरु [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//