Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : हनुमान जन्मोत्सव पर बजरंग दल ने महुदा में निकाला बाइक जुलूस

Mahuda : महुदा (Mahuda) में 6 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. बजरंग दल ने भव्य शोभायात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में बाइक पर सवार युवा भगवान श्रीराम और हनुमान के जयकारे लगाते चल रहे थे. महुदा ब्रहमबाबा प्रांगण से गाजे-बाजे व बाइक के साथ शुरू हुई शोभायात्रा महुदा बाजार, महुदा मोड़, तेलमच्चो, लोहापट्टी होते हुए तेलमच्चो पुल स्थित नागेश्वर धाम पहुंची. वहां सभी ने झंडों को मंदिर में स्थापित कर हनुमान चालीसा का पाठ किया. कार्यक्रम का आयोजन बजरंग दल बाघमारा प्रखंड संयोजक रवि वर्मा के नेतृत्व में हुआ. शोभायात्रा में बजरंग दल के जिला संयोजक विकास सिंह, प्रखंड अध्यक्ष हारू बजरंगी, विष्णु, विकास महतो, राहुल सिंह, सूरज, अखिलेश दुबे, घलटू मोदक आदि शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही