Search

 
 
 

धनबाद : बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने प्रेमी जोड़े को पकड़ा, महिला थाना को सौंपा

 

जमशेदपुर से भागकर शादी करने रजिस्ट्री ऑफिस पहुंची थी युवती

Dhanbad : बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक प्रेमी जोड़े को पकड़कर धनबाद महिला थाने को सौंप दिया. जमशेदपुर की हिंदू युवती भाग कर धनबाद आई और अपने प्रेमी भूली ईस्ट बसुरिया निवासी युवक सोहेल खान के साथ शादी करने धनबाद रजिस्ट्री ऑफिस पहुंची थी. वहां पहले से मौजूद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दोनों को पकड़ लिया और युवक की जमकर धुनाई कर दी. इसके बाद दोनो को धनबाद महिला थाना के हवाले कर दिया. जानकारी के अनुसार, भूली ईस्ट बसुरिया के रहने वाले सोहेल खान का जमशेदपुर की रहने वाली युवती से प्रेम प्रसंग कई महीनो से चल रहा था. बुधवार को रजिस्ट्री ऑफिस में दोनों शादी करने वाले थे. इसी दौरान जमशेदपुर बजरंग दल ने धनबाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते कार्यकर्ता रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे और  दोनों प्रेमी जोड़ों को पकड़ लिया. इधर, पुलिस ने दोनों के परिजन को थाना बुलाया है. बजरंग दल के धनबाद जिला अध्यक्ष लालू तिवारी ने बताया कि 10 दिनों से जमशेदपुर के बिष्टुपुर से युवती के गायब होने की सूचना मिल रही थी. जब कार्यकर्ता रजिस्ट्री ऑफिस पहुंचे, तो युवती बुरका पहनी हुई थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/order-to-investigate-irregularities-in-two-vending-zones-of-dhanbad/">धनबाद

के दो वेंडिंग जोन में अनियमितता की जांच का आदेश
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही