Search

 
 
 

धनबाद : झरिया में बकरीद की धूम, मस्जिदों में पढ़ी गई नमाज

 
Jharia : झरिया कोयलांचल में 29 जून को मुस्लिम समुदाय का कुर्बानी का पर्व बकरीद की धूम है. झरिया शहर व आसपास के इलाकों के कुर्बानी का त्योहार अकीदत और सादगी से मनाया जा रहा है. सुबह में समाज के लोगों ने क्षेत्र के मस्जिदों में नमाज पढ़ी और खुदा से अमन-चैन व सलामती की दुआ की. लोगों में अहले सुबह से ही ईद उल अजहा का जोश दिखा. बच्चे, युवा व बुजुर्ग नए कपड़े पहनकर मस्जिदों में पहुंचे. इस विशेष मौके पर आमलपाड़ा जामा मस्जिद, नूरी मस्जिद ऊपरकुल्ही, बालू बंकर ईदगाह, रजा मस्जिद नीचेकुल्ही, लोहया बाग शाहनगर, खानका गुलशन हमीदनगर, बनियाहीर ग्राउंड, हिमापतुल इस्लाम नीचेकुल्ही समेत अन्य मस्जिदों व ईदगाहों में नमाजियों की काफी भीड़ रही. त्योहार को लेकर पूरे झरिया कोयलांचल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सभी चौक-चौराहों व संवेदनशील इलाकों में पुलिस मुस्तैद दिखी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-40-mm-of-rain-in-three-days-relief-from-heat/">धनबाद

:  तीन दिनों में 40 मिलीमीटर बारिश, गर्मी से राहत  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही