Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बाल्मीकि समाज ने दिया धरना, अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र की मांग

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) वाल्मीकि महापंचायत के बैनर तले बाल्मीकि समाज के लोगों ने जाति प्रमाण पत्र बनाने की मांग को लेकर 31 जनवरी मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक पर धरना दिया. धरना पर बैठे पंकज बाल्मीकि ने कहा कि राज्य में वाल्मीकि जाति मेहतर, भंगी उपनाम से अनुसूचित जाति के अंतर्गत सूचीबद्ध है. लेकिन उन्हें अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र से वंचित कर दिया गया है. गंगा बाल्मीकि ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र नहीं बनाए जाने से हमारे बच्चों को शिक्षा, रोजगार, राज्य सरकार या भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त नहीं हो पा रहा है. हालांकि हमारे पूर्वज सैकड़ों वर्षों से राजा महाराजाओं के जमाने से सफाई का काम कर समाज की सेवा कर रहे हैं. धरना में अजय कुमार, पंकज बाल्मीकि, बजरंग बाल्मीकि, हनुमान बाल्मीकि, किशन बाल्मीकि, आकाश बाल्मीकि, भगवान वाल्मीकि, विजय वाल्मीकि, मुन्ना वाल्मीकि, राजू वाल्मीकि आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें: धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-stone-trader-shot-dead-in-kalubathan/">धनबाद:

कालूबथान में पत्थर कारोबारी की गोली मारकर हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही