Search

 
 
 

धनबाद : काले परिधान पर लगी रोक, पीएम की सभा स्थल से लौटाए गए हजारों लोग

 
Dhanbad : प्रधानमंत्री के विजय संकल्प महारैली में शामिल होने गए करीब दस हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षा कर्मियों ने बाहर से ही लौटा दिया. पुरुष के पैंट, शर्ट या बेल्ट का रंग भी काला है तो उसे लौटा दिया गया. वहीं महिलाओं के परिधान से लेकर दुपट्टा तक में काले रंग वाले को लौटा दिया गया. वकील जो काले कोट पहन कर सभास्थल जाने की कोशिश कर रहे थे, उन्हें भी लौटा दिया गया. इसी क्रम में भाजपा के कई कायकर्ताओं को भी लौट जाना पड़ा. सभा स्थल से बाहर वह लोग अपने नेताओं को कोस रहे थे.

मिशन एयरपोर्ट के सदस्यों में छायी मायूसी 

धनबाद : प्रधानमंत्री के धनबाद में कार्यक्रम को लेकर आम लोगों में काफी उम्मीदें थी. लोगों को लग रहा था कि धनबाद के विकास के लिए पीएम कोई सौगात देंगे, लेकिन प्रधानमंत्री ने न ही धनबाद में एयरपोर्ट बनने का कोई जिक्र किया न ही एम्स का. जिससे मिशन एयरपोर्ट से जुड़े लोगों में काफी मायूसी देखी गई. इस समिति के सचिव अनिल जैन ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मोदी ने धनबाद के लोगों के साथ धोखा किया है. वहीं इस मिशन से जुड़े पाटलिपुत्र हॉस्पिटल के प्रमुख डॉ. निर्मल ड्रोलिया ने लिखा है कि पीएम द्वारा एयरपोर्ट की घोषणा न करना काफी अफसोसजनक है. साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा एवं मोदी से उन्हें विकास की कोई उम्मीद नहीं है. इसे भी पढ़ें : मेदिनीनगर">https://lagatar.in/criminals-ran-away-after-snatching-rs-1-5-lakh-from-the-market-in-broad-daylight-in-medininagar/">मेदिनीनगर

में दिनदहाड़े बीच बाजार डेढ़ लाख रुपए छीनकर भागे अपराधी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही