Search

 
 
 

धनबाद : निजी स्कूलों में बीपीएल कोटे के नामांकन पर रोक, 12 को होगी जनसुनवाई

 
Dhanbad : धनबाद जिले के निजी स्कूलों में बीपीएल कोटे की सीटों पर नामांकन लेने पर रोक लगा दी गई है. यह रोक झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने लगाई है. आयोग की अध्यक्ष काजल यादव ने 8 मई को धनबाद के डीसी संदीप सिंह को पत्र लिखकर मामले की जनसुनवाई कर जांच करने और बीपीएल कोटे की सूची प्रकाशित करने का निर्देश दिया. जनसुनवाई का समय 12 मई की दोपहर 12:30 बजे तय तय कर दिया है. डीसी को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि जिले के अखबारों में नामांकन में हो रही गड़बड़ी से संबंधित लगातार छप रही खबरों को देखते हुए आयोग ने स्वत: संज्ञान लिया है.

अभिभावकों ने जताई थी आपत्ति

ज्ञात हो कि निजी स्कूलों में बीपीएल कोटे की सूची जारी होने के बाद से ही नामांकन का मामला विवादों में है. सूची प्रकाशित होने के बाद दर्जनों अभिभावकों ने धनबाद के डीएसई-डीईओ भूतनाथ रजवार से मिलकर आपत्ति जताई थी. भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता प्रसाद ने भी डीएसई को पत्र लिखकर कई आरोप लगाए थे. उन्होंने सूची पर आपत्ति जताते हुए जांच कमेटी गठित कर जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग भी की थी. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-rs-20000-fine-recovered-from-two-hotels-taking-illegal-water-connections/">धनबाद

: अवैध पानी कनेक्शन लेने वाले दो होटलों से वसूला 20 हजार रुपए जुर्माना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही