Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: होली की समाप्ति के साथ शुरू हुई बैंड, बाजा और बारात

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)   होली की समाप्ति के साथ 9 मार्च गुरुवार को शहर में बैंड-बाजा और बारात शुरू हो गयी है. पहला शुभ लग्न 9 मार्च को है. इसलिए आज से शहर में अब बैंड-बाजा की धुन चारों ओर सुनाई देने लगी है. लग्न ज्यादा रहने के कारण शहर में विवाह के लिए होटल, बैंकेट हाल, मैरिज लान, मैरिज गार्डन की बुकिंग भी फुल हो चुकी है. नौबत यह है कि बुकिंग में देर करने वालों को अब मनचाहा होटल, बैंकेट हाल नहीं मिल पा रहा है.

 मार्च में कुल 6 शुभ लग्न

नए जोड़े शादी को यादगार बनाने के लिए आकर्षक व लेटेस्ट डिजाइन के शादी के कार्ड की मांग कर रहे हैं. यहां तक कि वर-वधू पक्ष शादी के लिए मनचाहा कार्ड छपवाने के लिए एडवांस के साथ फुल पेमेंट भी कर रहे हैं. मनईटांड़ स्थित विजय कुमार ने बताया कि इस बार सभी कार्ड आकर्षक व नए डिजाइन के मंगाए गए हैं. कई लोग प्रिंट कार्ड में फोटो की डिमांड कर रहे हैं. लोग मोबाइल पर कार्ड के पीडीएफ भी ले रहे हैं, ताकि दूर दराज के मेहमानों को भेजा जा सके.

 डेकोरेटर्स, कैटरिंग व्यवसाय को राहत

जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष लग्न में डेकोरेटर्स, कैटरिंग व्यवसाय, मैरिज हाल, पंडाल, टेंट आदि से जुड़े सभी सदस्यों को राहत मिलेगी. क्योंकि सभी की बुकिंग इस लग्न के लिए हो चुकी है. कई लोग बुकिंग लेना नहीं चाह रहे हैं. साथ ही बैंड बाजा वालों की भी बुकिंग हो चुकी है. पुरोहित अमित शुक्ल बताते है कि इस वर्ष कुल 64 शुभ लग्न हैं, जिसमे 25 शुभ लग्न बीत चुके हैं. शेष लग्न में भारी तेज़ी देखी जा रही है. उन्होंने बताया कि इस महीने वह 3 शादी करा रहे हैं. इसके अलावा 2 यजमानों को वह मना कर चुके हैं.

 इस वर्ष के शुभ लग्न

जनवरी  15, 16, 18, 19, 25, 26, 27, 30, 31 फरवरी  6, 7, 8, 9 10, 12, 13, 14, 15, 17, 22 23, 28 मार्च 1, 5,6, 9,11, 13 मई  6, 8, 9, 10, 11, 15, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30 जून 1, 3, 5, 6, 7, 11, 12, 23, 24, 26, 27 नवंबर 23, 24, 27, 28, 29  दिसंबर 5, 6, 7 8, 9, 11, 15 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही