Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद: नियोजन नीति के विरोध में 10 व 11 जून को बंद का आह्वान

Dhanbad : झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने 60/40 नियोजन नीति के विरोध में 10 व 11 जून को बंद का आह्वान किया है. यूनियन की ओर से 9 जून शुक्रवार को मशाल जुलूस निकाला गया. जुलूस श्रमिक चौक से निकला और रणधीर वर्मा चौक पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया. सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता अजीत महतो ने कहा कि नियोजन नीति स्वीकार नहीं करेंगे. इसके लिए बलिदान देना होगा तो देंगे. 10 और 11 जून को झारखंड के साथ धनबाद में संपूर्ण बंदी का फैसला लिया गया है. उन्होंने बंद में सभी ऑटो चालक, व्यापारी संघ, दुकानदार, होटल संचालक व झारखंड के छात्रों से सहयोग की अपील की. मौके पर राजा बाबू, कुश महतो, कृष्णा महतो, पप्पू महतो, संतोष महतो, देवेंद्र महतो, सिराज अंसारी, मनोज कुमार, सौरभ कुमार, गणेश महतो, गुरु चरण महतो, टिंकू, संजय समेत कई छात्र मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही