Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठन का धनबाद बंद 10-11 जून को

Dhanbad : राज्य में 60:40 आधारित नियोजन नीति को लेकर छात्र गुस्से में हैं. छात्र संगठन ने 10 और 11 जून को धनबाद बंद की घोषणा की है. इससे एक दिन पहले 9 जून को संगठन के छात्र मशाल जुलूस निकालेंगे. यह जानकारी छात्र नेता कुश महतो ने 8 जून को गांधी सेवा सदन में प्रेसवार्ता दी. उन्होंने बताया कि छात्र संगठन नियोजन नीति के विरोध में पिछले 6 महीने से आंदोलनरत है. लेकिन सरकार की ओर से सिर्फ आश्वासन मिल रहा है, समाधान कुछ नहीं हुआ. इससे बाध्य होकर संगठन को 48 घंटे का धनबाद बंद बुलाना पड़ा है. उन्होंने बताया कि 9 जून की शाम मशाल जुलूस श्रमिक चौक रंगाटाड से निकल कर रणधीर वर्मा चौक हीरापुर आकर समाप्त होगा. अगले दो दिन यानी 10 और 11 जून को धनबाद बंद रखा जाएगा. यदि इसके बाद बाद भी सरकार ने नियोजन नीति वापस नहीं ली, तो अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में हेमंत सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी. प्रेसवार्ता में मिठू महतो, सिराज अंसारी, कृष्णा महतो, तापस महतो, देवेंद्र महतो, दिनेश महतो आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-awareness-chariot-leaves-for-the-prevention-of-diarrhea-will-alert-the-villagers/">धनबाद

: डायरिया की रोकथाम को जागरूकता रथ रवाना, ग्रामीणों को करेगा सचेत [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही