Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बांग्ला झारखंड की मातृभाषा है, इसे मिटने नहीं देंगे- बबलू दास

Nirsa : झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक 31 मई को निरसा के श्यामपुर गुंदलीबीटा में हुई. समिति के प्रखंड अध्यक्ष बबलू दास ने कहा कि बांग्ला भाषा झारखंड के मूल निवासियों की मातृभाषा है. इस भाषा को समाप्त करने के लिए सरकार की ओर से साजिश के तहत बांग्ला भाषा के छात्र-छात्राओं को हिंदी पढ़ने के लिए बाध्य किया जा रहा है. हम हिंदी के विरोधी नहीं हैं, लेकिन अपनी मातृभाषा बांग्ला को मिटने नहीं देंगे. समिति झारखंड के सभी गांवों में मातृभाषा को बचाने के लिए बैठक कर लोगों का गोलबंद कर रही है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशानुसार सभी भाषाओं को पढ़ना अनिवार्य है. बांग्ला के विद्यार्थी किसी भाषा में मातृभाषा की परीक्षा देंगे, इसकी चिंता झारखंड सरकार को करनी चाहिए. चंदना तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर, बबलू आस, शोभा आस, रानू राय, राधिका राय, सेवा राय, गुड़िया राय, सावित्री देवी, चिंता देवी, श्यामा राय, माधुरी आस समेत काफी संख्या में समिति के लोग व ग्रामीण उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-saima-of-spm-college-sindri-became-second-district-topper-in-inter-commerce/">धनबाद

: इंटर कॉमर्स में एसपीएम कॉलेज सिंदरी की साइमा बनीं सेकेंड जिला टॉपर  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही