Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने लगाया कोविड बूस्टर कैंप

Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बैंक मोड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने 21 जुलाई शुक्रवार को बैंक मोड़ कार्यालय में कोविड बूस्टर कैंप लगाया. कैम्प में 270 लोगों ने कोविशील्ड और कोवैक्सिन बूस्टर डोज लिया. चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अंतर्गत यह बूस्टर डोज का पहला कैंप रहा. कैम्प में पहुंचे लोगों ने सुनियोजित और कतारबद्ध तरीके के साथ में पूरी शांति और सुविधा के साथ वैक्सीनेशन का लाभ उठाया. अच्छी बात यह रही कि महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में बूस्टर डोज लगवाया. इस कैम्प में अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया, महासचिव प्रमोद गोयल, वरीय उपाध्यक्ष सुदर्शन जोशी, प्रेम गंगेसरिया, नरेश खेरिया, बंटी चक्रवर्ती,  अनिल अग्रवाल, संजय लोधा, अमर कुमार, ललित जगनानी, स्वास्थ्य विभाग से बसंती देवी ANM सूरज कुमार व DO का सरहनीय योगदान रहा. [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही