Search

 
 
 

धनबाद: बिल्डिंग के आगे होर्डिंग लगाने का बैंक मोड़ चेम्बर ने किया विरोध

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) धनबाद के पॉश इलाके बैंकमोड़ के बिल्डिंग का आगे बड़े बड़े होर्डिंग लगाने का बैंकमोड़ चैम्बर ने  विरोध किया है. नगर निगम की पैसा कमाने की इस तरकीब का विरोध करते हुए चेंबर के नेताओं का कहना है कि बड़े होर्डिंग का सीधा असर बिल्डिंग की कीमत पर पड़ रहा है.

   विलुप्ति के कगार पर पहुंच जाएंगे ये भवन

चेम्बर के नेताओं ने कहा है कि निगम के होर्डिंग से पूरा का पूरा बिल्डिंग छिपता जा रहा है. यही हाल रहा तो किसी दिन बैंक मोड़ के सारे बिल्डिंग होर्डिंग के पीछे विलुप्ति के कगार पर पहुंच जाएंगे. लोग लाखों रुपये खर्च कर अपने भवन को आकर्षित व खूबसूरत बनाते हैं, जिन्हें निगम थोड़ी सी कमाई के लिये ढकता जा रहा है. बैंकमोड़ चैम्बर अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कहा है कि नगर निगम अपनी थोडी सी आमदनी के लिए बेतरतीब तरीके से हर बिल्डिंग के आगे होर्डिंग लगा रहा है. निगम अपने फायदे के लिए बैंकमोड़ में भवनों की कीमत गिरा रहा है. उन्होंने निगम से मांग की है कि अपनी थोड़ी सी आमदनी के लिए इन भवनों को बख्श दे.

   निगम को सिर्फ मुनाफे से मतलब : प्रमोद गोयल

बैंक मोड़ चेम्बर के सेक्रेटरी प्रमोद गोयल ने कहा है कि निगम सिर्फ अपना मुनाफा देख रहा है. मुनाफे के आगे किसी की परवाह नहीं. करता. जनता से तरह तरह के टैक्स वसूल पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है. सिटी बस के नाम पर करोड़ों रुपये फूंक दिये गए. उन बसों को बस स्टैंड में सड़ने को छोड़ दिया गया है. उन्हें जनता की परेशानियों से कोई मतलब नहीं है. निगम एक दिन पूरे बैंकमोड़ को अपने होडिंग से ढक देगा. यह भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-b-ed-students-gherao-bbmku-accused-of-ruining-future/">धनबाद

: बीएड छात्रों ने किया बीबीएमकेयू का घेराव, भविष्य बर्बाद करने का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही