Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:  दो हजार के नोट बदलने में बैंक मुस्तैद, ग्राहक परेशान

Dhanbad :  मंगलवार 23 मई से 2000 के नोट बदलने की प्रक्रिया शुरू होने के बैंकों में स्थिति सामान्य हैं, मगर ग्राहक रिजर्व बैंक के इस फैसले से काफी नाराज हैं. यह जानकारी बुधवार 24 मई को SBI के हीरापुर शाखा में मिली. संवाददाता ने जब कुछ लोगों से RBI के फैसले पर जानकारी लेनी चाही तो वे भड़क गए.

लगता है मेहनत की नहीं, हराम की कमाई है

हालांकि कुछ देर बाद हीरापुर के ए के सिन्हा खुद नजदीक आये और नाराजगी का कारण बताया. उन्होंने कहा कि इस बढ़ती मंहगाई में घर चलाना मुश्किल हो रहा है और RBI के आदेश के बाद 2000 के नोट को लेकर बाजारों में दिक्कत बढ़ गई है. दुकानदार कहता है कि पूरे 2000 की सामग्री की खरीदारी करनी पड़ेगी. पेट्रोल पंम्प पर कहा जाता है कि पूरे 2000 का तेल लेना पड़ेगा. बाजार की स्थिति देखकर लगता है कि 2000 का नोट मेहनत की नहीं हराम की कमाई है .

   काफी समय लग रहा नोट बदलने में

एक अन्य ग्राहक ने कहा कि बाजार की स्थिति देखकर जब बैंक आये तो नोट बदलने में 1 घंटा से अधिक वक्त लग गया. कारण पूछने पर बैंक अधिकारी ने कहा लिंक ही देर से खुल रहा है. उन्होंने कहा कि कि केंद्र सरकार का यह फैसला आम जनता को परेशान करने के लिए है.

  बाजार से लेकर बैंक तक सिर्फ परेशानी

चिरकुंडा निवासी अधिवक्ता विजय कुमार साव ने कहा कि बाजारों में 2000 के नोट को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बैंक में भी नोट बदलने में वक्त लग रहा है. उन्होंने कहा कि अगर RBI ने नोट बदलने के लिए वक्त तय नहीं किया होता तो बहुत बुरा हाल होता. धनबाद के राज ने कहा कि 2000 के नोट बदलने के लिए अलग से वक्त निकालना पड़ा है. इधर बैंक में लिंक ही सही नहीं है.

 कोई दिक्कत नहीं, सभी काउंटर हैं खुले: बैंक मैनेजर

इस संबंध में जब SBI हीरापुर शाखा के मुख्य प्रबंधक कुमुद शर्मा ने बताया कि ग्राहकों को कोई दिक्कत नहीं हो, इसीलिए सभी काउंटर पर नोट बदले जा रहे हैं. नोट बदलने वालो की संख्या प्रतिदिन 10 से 15 है. उन्होंने कहा कि अगर आपा धापी की स्थिति हुई तो अतिरिक्त काउंटर की भी व्यवस्था की जाएगी. इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही