Search

 
 
 

धनबाद : एयरपोर्ट की मांग को लेकर बैंक मोड़ चेंबर छेड़ेगा पोस्टकार्ड मुहिम

 
Dhanbad : धनबाद में एयरपोर्ट की मांग गति पकड़ चुकी है. बैंक मोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स ने उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पांच हजार पोस्टकार्ड भेजने का फैसला लिया है. यह फैसला चेंबर कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया. बैठक में चेंबर के पदाधिकारी मौजूद थे. पोस्टकार्ड भेजने का सिलसिला आगामी चार-पांच दिनों में शुरू कर दिया जाएगा. इस मुहिम में आम लोगों को भी शामिल किया जाएगा. जिन-जिन चेंबर सदस्यों के दुकानों में ग्राहक खरीदारी करने आएंगे उन्हें भी पोस्टकार्ड सौंपकर भेजने का आग्रह किया जाएगा. बैठक में चेंबर अध्यक्ष प्रभात सुरोलिया ने कहा कि वर्ष 2017 में चेंबर ने एयरपोर्ट की मांग को लेकर आंदोलन चलाया था. उस समय बैलगाड़ी जुलूस भी निकाला गया था. तत्कालीन उड्डयन मंत्री जयंत सिन्हा के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया. जयंत सिन्हा का आश्वासन आज तक पूरा नहीं हुआ है. धनबाद को एयरपोर्ट की सख्त जरूरत है. मांग को अनदेखा किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि धनबाद से सटे पारसनाथ जैन धर्म का प्रमुख तीर्थ स्थल है. वहां बड़ी संख्या में दूर-दराज से जैन श्रद्धालु आते हैं. धनबाद में बीसीसीएल, आईआईटी आईएसएम, डीजीएमएस, सेल, टाटा स्टील, डीवीसी पावर प्लांट का कार्यालय है. इन कार्यालयों में देश-विदेश से अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है. इस वजह से धनबाद में एयरपोर्ट होना ही चाहिए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=379197&action=edit">यह

भी पढ़ें : धनबाद : DRM कैंपस में लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन का धरना [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही