Search

धनबाद : बैंकमोड़ चेंबर ने अगलगी की घटनाओं पर जताई चिंता

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  शहर में बढ़ती अगलगी और बिजली ट्रांसफार्मर के नीचे अवैध दुकानों को ले बैंक मोड़ चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने 14 फरवरी को उपायुक्त और बिजली महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर इस गंभीर स्थिति पर चिंता जाहिर की. प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त संदीप सिंह से झरिया पुल से जोड़ा फाटक की ओर जाने वाली सड़क निर्माण की भी मांग की. बैंकमोड़ के अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने बताया कि धनबाद में इन दिनों अलगगी की घटना बढ़ती जा रही है. प्रतिदिन अग्निशमन विभाग की गाड़ियां शहर में आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. हालके दिनों में अब तक एक दर्जन से अधिक छोटे बड़े अग्निकांड ही चुके हैं. इसके अलावा शहर के बैंकमोड़ इलाके में बिजली ट्रांसफर के नीचे कई फुटपाथ दुकानदर जान हथेली में लिए दुकान चला रहे हैं. बैंकमोड़ चैम्बर ने जिला प्रसाशन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उपायुक्त संदीप सिंह और बिजली महाप्रबंधक से समस्या के समाधान की मांग की है. बैंकमोड़ चैंबर के महासचिव लोकेश अग्रवाल ने कहा कि उपायुक्त से मुलाकात के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने झरिया पुल से जोड़ा फाटक की ओर जाने वाली सड़क की उपयोगिता की जानकारी देते हुए सड़क निर्माण की मांग की. बैंक मोड़ सहित पूरे धनबाद में दाखिल खारिज एवं जमाबंदी रसीद में परेशानियों के बारे में भी उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए भू राजस्व कैंप लगाकर निपटारे की मांग की गई. प्रतिनिधि मंडल में अध्यक्ष् प्रमोद गोयल, महासचिव लोकेश अग्रवाल ,गौरव बिंदल ,विकास पटवारी एवं अन्य शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp