धनबाद बार एसोसिएशन चुनाव व चेंबर आवंटन की लडाई पहुंची कोर्ट
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) दूसरों को न्याय दिलाने वाले अधिवक्ता न्याय पाने के लिए खुद कोर्ट की शरण में पहुंचे हैं. ताजा मामला नीरज हत्याकांड में जेल में बंद पूर्व विधायक संजीव सिंह की ओर से मुकदमे की पैरवी करने वाले अधिवक्ता शाहिद अली उर्फ जावेद का है, जिन्होंने धनबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के विरुद्ध दीवानी मुकदमा अदालत में दाखिल किया है. अधिवक्ता जावेद ने कोर्ट से दरख्वास्त की है कि धनबाद बार एसोसिएशन की पूर्व कमेटी द्वारा अधिवक्ताओं के बीच चेंबर आवंटन की पूरी प्रक्रिया और आदेश को शून्य व अवैध घोषित कर रद्द कर दिया जाए. जावेद की ओर से मुकदमे की पैरवी कर रहे अधिवक्ता पंकज प्रसाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वाद पर गुरुवार को सुनवाई होगी. आरोप है कि 26 मार्च 23 को वर्तमान कमेटी का कार्यकाल समाप्त हो गया. इसीलिए 27 मार्च 2023 को निवर्तमान समिति को धनबाद बार एसोसिएशन के कार्य से अलग हो जाना चाहिए था. परंतु उन्होंने उच्च न्यायालय में रीट दाखिल की और आज तक वह धनबाद बार एसोसिएशन की ओर से कार्य कर रहे हैं.

Leave a Comment