Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बार एसोसिएशन चुनाव समिति ने की निर्भीक होकर मतदान की अपील

Dhanbad : बार एसोसिएशन चुनाव समिति ने जिला जज से अनुरोध किया है कि 7 जून,  8 जून एवं 9 जून को मतदान व मतगणना कार्यों को लेकर अधिवक्ता व्यस्त रहेंगे, इसलिए तीन दिन मुकदमे से संबंधित कोई प्रतिकूल आदेश न पारित किया जाए. श्री मल्लिक ने चुनाव कमेटी का सहयोग करने व मताधिकार का प्रयोग निर्भीक होकर करने की अपील की. उन्होंने बताया कि 7 जून को झारखंड बार काउंसिल के चुनाव पर्यवेक्षक संजय विद्रोही व परमेश्वर मंडल धनबाद आएंगे इसके बाद चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा. बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर प्रत्याशी प्रचार में जोर-शोर से लगे हैं, 5 जून को चुनाव कमेटी के सदस्य एचसी मल्लिक, देवी शरण सिन्हा एवं अरुण तिवारी ने चुनाव संबंधी तैयारियों की समीक्षा की. श्री मल्लिक ने बताया कि 16 पदों के लिए कुल 89 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 8 जून को 2086 अधिवक्ता मतदाता करेंगे.  निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही