Dhanbad: बार एसोसिएशन के कुल सोलह पदों के लिए 2066 मतदाता आठ जून को मतदान करेंगे.. पहली बार मतदाताओं के लिए नाश्ता का प्रबंध चुनाव समिति की ओर से किया जाएगा. इसके पहले प्रत्याशी अपने-अपने मतदाताओं के लिए नाश्ता व भोजन का प्रबंध करते थे. मतदान के लिए अधिवक्ताओं को यूनिफार्म में आना होगा अथवा बार कांउसिल द्वारा जारी मूल परिचय पत्र दिखाना आवश्यक होगा. वरना मतदान की अनुमति नहीं मिलेगी.
न पार्टी होगी, न चुनाव परिसर में बैनर व पोस्टर
उक्त बातें गुरुवार 11 मई को चुनाव पदाधिकारी देवी शरण सिन्हा एवं अरुण तिवारी ने कही. पदाधिकारियों ने चुनाव प्रचार, मतदान व मतगणना की विस्तृत गाइडलाइन के बारे में बताते हुए कहा कि कोई प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने के लिए पार्टी आयोजित नहीं करेगा, न ही होटल में पार्टी करेगा. यदि ऐसी सूचना चुनाव पदाधिकारियों को मिलेगी तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी. इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए नामांकन पत्र भी रद्द किया जा सकेगा चुनाव परिसर में बैनर, पोस्टर लगाना भी वर्जित होगा. यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा. इस तरह की शिकायत चुनाव समिति के ऑफिस को दी जा सकेगी. महिला, वरिष्ठ व दिव्यांग के लिए होगी अलग कतार
मतदान सुबह साढे आठ बजे से संध्या साढे चार बजे तक होगा. मतदान व मतगणना की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में होगी. मतदान के लिए कतार में लगे मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान के लिए अपील करना या उन्हें प्रभावित करना प्रतिबंधित होगा. मतदान और मतगणना के दौरान कोरोना के लिए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करना होगा. मतदान केन्द्र में मतदाताओं को अपना मोबाइल फोन बंद रखना होगा. यदि कोई मतदान की प्रक्रिया रिकॉर्ड करने का प्रयास करेगा तो उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि महिला एवं वरिष्ठ अथवा दिव्यांग अधिवक्ताओं के लिए अलग कतार की व्यवस्था होगी. 15 वर्ष के प्रैक्टिशनर लड़ पाएंगे उपाध्यक्ष का चुनाव
चुनाव समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 वर्ष के प्रैक्टिशनर अधिवक्ता ही अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ सकेंगे. उपाध्यक्ष पद के लिए कम से कम प्रत्याशी को 15 वर्ष अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस का अनुभव होना चाहिए. महासचिव, कोषाध्यक्ष, सहायक कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव व गवर्निंग काउंसिल के पद पर चुनाव लड़ने के लिए अनुभव की आवश्यकता नहीं होगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment