Search

 
 
 

रास्ता बंद करने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन का अनिश्चितकालीन हड़ताल, न्यायिक कार्य ठप

सदर अस्पताल परिसर के भीतर स्थित मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है. अधिवक्ताओं के पेन डाउन के कारण धनबाद कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्य ठप हो गया है, जिससे न्यायालय आने वाले आम वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
 

Dhanbad :  सदर अस्पताल परिसर के भीतर स्थित मार्ग को बंद किए जाने के विरोध में धनबाद बार एसोसिएशन गुरुवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चला गया है. अधिवक्ताओं के पेन डाउन के कारण धनबाद कोर्ट परिसर में न्यायिक कार्य ठप हो गया है, जिससे न्यायालय आने वाले आम वादकारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

 

बार एसोसिएशन के अनुसार, सदर अस्पताल परिसर से होकर बार भवन तक आने-जाने का एक महत्वपूर्ण मार्ग वर्षों से अधिवक्ताओं के आवागमन एवं वाहन पार्किंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था. लेकिन जिला प्रशासन ने हाल ही में उक्त रास्ते को बाउंड्री वॉल निर्माण कर पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे अधिवक्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी गंभीर असुविधा हो रही है.

 

रास्ता बंद किए जाने के विरोध में बुधवार को धनबाद बार एसोसिएशन से जुड़े सभी अधिवक्ताओं ने कोर्ट परिसर से रणधीर वर्मा चौक तक जोरदार विरोध मार्च निकाला था. इस दौरान अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र समाधान की मांग की थी. लेकिन इसके बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई.

 

अधिवक्ताओं का कहना है कि बार एसोसिएशन भवन इसी मार्ग से जुड़ा हुआ है. रास्ता बंद हो जाने से अधिवक्ताओं के साथ-साथ न्यायालय आने वाले वादकारी, बुजुर्ग एवं महिलाएं पार्किंग और आवागमन को लेकर गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं.

 

बार एसोसिएशन ने आरोप लगाया कि इस मुद्दे को लेकर जिला प्रशासन से कई बार बातचीत की गई. लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला. समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता गया. इसके बाद एसोसिएशन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का निर्णय लिया. 

 

इस संबंध में बार एसोसिएशन के महासचिव जितेंद्र कुमार ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अधिवक्ता हमेशा कानून व्यवस्था और प्रशासन का सहयोग करते आए हैं लेकिन प्रशासन का रवैया निराशाजनक है. जब तक रास्ता बहाल कर पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं की जाती तब तक हड़ताल जारी रहेगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही