Search

 
 
 

धनबाद: गहराता ही जा रहा है बार एसोसिएशन का विवाद

 

 कार्यकारिणी के एक और सदस्य ने की आमसभा बुलाने की मांग

Dhanbad:  धनबाद बार एसोसिएशन में विवाद के बीच कार्यकारिणी की एक और सदस्य पूनम कुमारी ने अध्यक्ष व महासचिव को पत्र लिखकर आम सभा बुलाने की मांग की है. अध्यक्ष व महासचिव को लिखे पत्र में कार्यकारिणी की सदस्य पूनम ने कहा है कि वर्ष 2023-25 के कार्यकाल के लिए यह खेद का विषय है कि अब तक बार एसोशिएशन का काम सुचारू रूप से प्रारंभ नहीं हो सका है. प्रारंभ की दो-तीन बैठकों के बाद से ही 16 सदस्यों की कमेटी में भी एकमत नहीं होने के कारण कई सदस्यों ने त्यागपत्र तक दे दिया है. धनबाद बार का बैंक खाता बंद पड़ा है. इन बातों से आहत हूं तथा अपने उन सभी सदस्यों की भावनाओं के साथ हूं, जो बार को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं. आए दिन बार एसोसिएशन के बारे में नकारात्मक खबरें प्रकाशित होती रही हैं. अतःसमय की मांग है कि शीघ्रातिशीघ्र बार एसोशिएशन की आम सभा (जेनरल बॉडी मीटिंग) बुलाई जाए. बताते है कि धनबाद बार एसोसिएशन की नई कमेटी गठन के दिन ही हुए थे कि उपाध्यक्ष धनेश्वर महतो, संयुक्त सचिव केदार नाथ महतो, कोषाध्यक्ष मेघनाथ रवानी,  सहायक कोषाध्यक्ष दीपक साह व कार्यकारिणी के पांच सदस्यों अनिल त्रिवेदी, ललन गुप्ता, भारती श्रीवास्तव,राजन पाल व विजय पांडे ने त्याग पत्र दे दिया. एसोसिएशन के बैंक खाते को भी फ्रीज कर दिया गया था. झारखंड बार कांउसिल ने एसोसिएशन धनबाद को पत्र लिखकर मॉडल रूल का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया था. समस्या का समाधान नहीं होता देख बार काउंसिल ने विवाद के समाधान के लिए छह सदस्यीए टीम को धनबाद भेजने का निर्णय लिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही