Dhanbad : धनबाद शहर के बरटांड़ बस स्टैंड पर नगर निगम स्ट्रीट फूड जोन बनाएगा. सांसद पीएन सिंह ने गुरुवार को इसकी आधारशिला रखी. मौके पर धनबाद विधायक राज सिन्हा भी मौजूद थे. नगर निगम एक करोड़ की लागत से करीब 10 हजार स्क्वायर फिट में स्ट्रीट फूड हब बनाएगा. इसमें निगम से लाइसेंस प्राप्त फुटपाथ दुकानदारों को जगह दी जाएगी. इससे नए रोजगार के साथ ही सड़क जाम की समस्या से निजाद मिल सकेगी. सहायक नगर आयुक्त संतोषिणि मुर्मू ने बताया कि बस स्टैंड व आसपास के फुटपाथ दुकानदारों को स्ट्रीट फूड जोन में बसाने की योजना है. इस स्ट्रीट फूड हब को मुंबई की जुहू बीच की चौपाटी की तरह बनाया जाएगा. इसमें शुद्धता का पूरा ध्यान होगा. इसके लिए स्टॉल मालिकों को भी स्वच्छता प्रशिक्षण मिलेगा. बिना ग्लब्स पहने वे दुकानदारी नहीं कर सकेंगे. यहां शौचालय और पार्किंग की सुविधा भी होगी. [wpse_comments_template]
धनबाद : बरटांड़ बस स्टैंड पर बरेगा स्ट्रीट फूड जोन, सांसद ने किया शिलान्यास
Last Updated: Mar 14, 2024 12:00 AM (IST)