Search

 
 
 

धनबाद: कतरास में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश के लिए लगाई गई बैरिकेडिंग

 

लायंस क्लब व सलूजा गोल्ड टी एम टी बार के इस प्रयास की हुई सराहना

Katras: कतरास कॉलेज के समीप मुख्य मार्ग पर सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए लायंस क्लब ऑफ़ कतरास एवं सलूजा गोल्ड टी एम टी बार के सौजन्य से भगत सिंह चौक तक 8 (आठ) बैरिकेडिंग बोर्ड लगाए गए. कतरास थाना प्रभारी रणधीर सिंह व लायंस क्लब ऑफ कतरास के अध्यक्ष डॉ उमाशंकर सिंह ने संयुक्त रूप से बैरिकेडिंग का उद्घाटन किया. मौके पर लायंस क्लब ऑफ कतरास के सदस्यों ने बेरीकेडिंग लगाने में सहयोग के लिए सलूजा गोल्ड टी एम टी बार के निदेशक अमरजीत सिंह सलूजा एवं गिरिडीह लायंस क्लब के प्रदीप डोकानिया, लायंस क्लब ऑफ सिंदरी के प्रशांत पांडे के प्रति आभार व्यक्त किया. मालूम हो कि इस मार्ग पर प्रायः सड़क दुर्घटनाएं होती रही हैं. मार्ग के किनारे कतरास कॉलेज के अतिरिक्त अन्य शैक्षणिक संस्थान भी हैं. बेरीकेडिंग लगने से दुर्घटनाओं में कमी होगी. इस अवसर पर लायंस क्लब ऑफ कतरास के रितेश कुमार दुबे, सुरेश रजक, शैलेश वर्मन, विभूति सिंह, कृष्ण कन्हैया राय, कुमार चंदन, अचिन्तो बॉस, अंजनी देवी, डॉ मधुबाला, डॉ स्वतंत्र कुमार, मुन्ना सिद्दीकी समेत कई गणमान्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही