Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः बरवाअड्डा कांड का आरोपी किशन खान रांची से गिरफ्तार, प्रिन्स खान गैंग के लिए करता था काम

सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रांची में दबिश देकर उसे धर दबोचा और धनबाद लाकर बरवाअड्डा थाना में पूछताछ की गई.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. बरवाअड्डा थाना कांड (संख्या 297/2025 एवं 11/2026) में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तसलीम खान को पुलिस ने रांची से गिरफ्तार किया है. वह बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह का रहने वाला है और लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था.


यह जानकारी सीटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया था. गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने रांची में दबिश देकर उसे धर दबोचा और धनबाद लाकर बरवाअड्डा थाना में पूछताछ की गई. पूछताछ में उसने दोनों कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. जांच में यह भी सामने आया है कि किशन खान कुख्यात अपराधी प्रिन्स खान के गिरोह के लिए काम करता था.


पुलिस के अनुसार वह गिरोह के सदस्यों को रंगदारी वसूली के लिए व्यवसायियों के मोबाइल नंबर उपलब्ध कराता था, अपराधियों को पनाह देता था, आर्थिक मदद करता था और रंगदारी से प्राप्त अवैध रकम को जमीन व अन्य व्यवसायों में निवेश करता था. उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है, जिसकी जांच की जा रही है. किशन खान की निशानदेही पर पुलिस अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.


पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार किशन खान का आपराधिक इतिहास रहा है. एटीएस द्वारा भी उस पर कार्रवाई की गई है. उसके खिलाफ बरवाअड्डा थाना में कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं. सिटी एसपी ने स्पष्ट कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और गिरोह के बाकी सदस्यों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही