Search

 
 
 

धनबाद : बरवाअड्डा के स्क्रैप कारोबारी ने लगाई फांसी

 

परिजन बोले- सिंडिकेट के दबाव में जमाल ने दे दी जान

Dhanbad : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के सुसनीलेवा निवासी स्क्रैप कारोबारी जमाल अंसारी ने गुरुवार की शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि काफी देर तक जब जमाल का कमरा नहीं खुला तो उन्हें संदेह हुआ. दरवाजा खटखटाने पर अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर लोग घबरा गए. छत के रास्ते जाकर रूम में देखा, तो सभी के होश उड़ गए. जमाल फांसी के फंदे पर झूल रहा था. परिजन फंदे से उतारकर उसे तुरंत असरफी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि जमाल को लगातार सिंडिकेट के लोगों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. इससे वह काफी परेशान थे. वह जहां भी गोदाम खोलते थे, सिंडिकेट के लोग जाकर बंद करवा देते थे. यही नहीं, गोदाम में आने वाले माल को रास्ते में रोक कर अक्सर परेशान किया जा रहा था. इससे तंग आकर जमाल ने आत्महत्या कर ली. घटना घटना की सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ता की. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा. जमाल ने कमरे में सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. जमाल अंसारी के नाती सिराज ने बताया कि पहले नाना स्क्रैप के सिंडिकेट में काम करते थे. जिसमें भूली मोड़ निवासी गोल्डन, धनसार निवासी जीतू साव व अब्बू नामक व्यक्ति शामिल थे. पिछले जनवरी से उन्होंने अपना काम अलग कर लिया था और अकेले ही स्क्रैप का काम कर रहे थे. इससे सिंडिकेट के लोग लगातार नाना को धमकी दे रहे थे. कभी स्क्रैप की गाड़ी रोक ली जाती थी, तो कभी गोदाम बंद करवा दिया जाता था. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-criminals-involved-in-phusro-shooting-will-be-caught-soon-sp/">बोकारो

: फुसरो गोलीकांड में शामिल अपराधी जल्द पकड़े जाएंगे- एसपी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही