Gomoh : बरवाडीह-गोमो पैसेंजर (ट्रेन नंबर 3323) रविवार 9 मार्च को दिन के करीब 3 बजे गोमो रेलवे स्टेशन के समीप बेपटरी हो गई. स्टेशन के 4 नंबर प्लेटफॉर्म से थोड़ा पहले क्रॉसिंग पटरी पर इंजन के बाद की पहली बोगी पटरी से उतर गई. बोगी के चार पहिये बेपटरी हो गए. हालांकि इस दुर्घना में कोई यात्री हताहत नहीं हुआ. लेकिन स्टेशन की अप यार्ड लाइन 3 घंटे तक ब्लॉक रही. धनबाद से दुर्घटना यान शाम 4 बजे गोमो भेजा गया इसके बाद पेपटरी हुई बोगी को प्रेशर जक से उठा कर पटरी पर खड़ा किया गया और क्षतिग्रस्त सिग्नल के ई-बॉक्स को बदला गया. शाम 6 बजे लाइन को क्लियर किया गया. सूचना मिलते ही धनबाद मंडल के डीआरएम कमल किशोर सहित रेलवे के अन्य वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया. अधिकारियों ने क्रॉसिंग पर पटरी में तकनीकी फॉल्ट के कारण दुर्घटना का अनुमान लगाया है. हालांकि दुर्घना की वजह से ट्रेनों के परिचालन पर कोई असर नहीं पड़ा, क्योंकि कुड़मी आंदोलन की वजह से कई ट्रेनें पहले से ही रद्द हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/people-of-dhanbad-are-getting-water-only-for-20-minutes-corporations-claims-fail/">धनबाद
के लोगों को मिल रहा महज 20 मिनट पानी, निगम के दावे फेल [wpse_comments_template]
के लोगों को मिल रहा महज 20 मिनट पानी, निगम के दावे फेल [wpse_comments_template]
Leave a Comment