Search

 
 
 

धनबाद : प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन में अध्‍यक्ष पद के लिए बसंत मित्‍तल ने पेश की दावेदारी

 
Dhanbad : झारखंड प्रदेश मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय चुनाव धीरे-धीरे ही सही, लेकिन दिलचस्‍प होता जा रहा है. राजधानी रांची के कारोबारी बंसत मित्‍तल 19 जून को धनबाद पहुंचे और अध्यक्ष पद पर दोवदारी पेश की. इससे पहले जमशेदपुर के कारोबारी अशोक भालोटिया अध्‍यक्ष पद पर दावेदारी पेश कर चुके हैं. चुनाव 31 जुलाई को होगा. इसके लिए धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-home-guard-candidates-upset-due-to-cancellation-of-reinstatement-planning-for-agitation/">(Dhanbad)

क्‍लब को मतदान केंद्र बनाया गया है. यहां तीन जिलों धनबाद, बोकारो व गिरि‍डीह के सदस्‍य मतदान करेंगे. रांची से धनबाद पहुंचे बसंत मित्तल ने यहां अग्रसेन भवन में प्रेसवार्ता में मीडिया से बात की. कहा कि‍ विगत 35 वर्षों से झारखंड उनकी कर्मभूमि रही है. लगातार दो सत्रों से मारवाड़ी सम्मेलन का प्रांतीय महामंत्री रहते हुए समाज की सेवा की है. समाज का विकास और गरीबों की मदद का हर संभव प्रयास कि‍या जाएगाऋ जो कमियां और समस्‍याएं हैं उन्‍हें आपसी चर्चा कर दूर करने का वादा किया. उन्‍होंने कहा कि संगठन की मजबूती, निष्क्रिय शाखाओं को प्रोत्‍साहति कर 200 शाखाओं के साथ संगठन विस्तार एवं सदस्यता में वृद्धि उनकी प्राथमिकता है. झारखंड मारवाड़ी सम्मेलन का अपना भवन हो इसके लिए पुरजोर प्रयास होगा. साथ ही राज्‍य के सभी जिलों में मारवाड़ी महिला सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच समेत अन्य मारवाड़ी संस्थाओं के बीच समन्‍वय बनाकर मारवाड़ी सम्मेलन को और सशक्‍त बनाएंगे. ज्ञात यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-part-of-the-dilapidated-house-collapsed-due-to-rain-only-survivors/">धनबाद:

बारिश के कारण जर्जर मकान का हिस्सा ढहा, बाल बाल बचे लोग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही