Search

 
 
 

धनबाद : क्रीड़ा भारती के खेल महोत्सव में बास्केटबॉल खेल का हुआ समापन

 
Sindri : सिंदरी (Sindri) क्रीड़ा भारती के अंतर्गत खेल महोत्सव के तहत कल्याण केंद्र सिंदरी मैदान में आयोजित बास्केटबॉल खेल का समापन विजेताओं को पुरस्कृत करने के साथ रविवार 4 सितंबर को हुआ. इसमें सिंदरी के चार स्कूलों के बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में मदर टेरेसा स्कूल सिंदरी के खिलाड़ी विद्या मंदिर की टीम को हराकर विजयी हुए. बालिका वर्ग में मदर टेरेसा की खिलाड़ियों ने डी नोबिली स्कूल सिंदरी की टीम को हराकर बाजी मारी. खेल का समापन पंकज कुमार के नेतृत्व में हुआ. मुख्य अतिथि एफसीआईएल के सेवानिवृत्त महाप्रबंधक देव दास अधिकारी व वविशिष्ट अतिथि क्रीड़ा भारती मातृशक्ति की क्षेत्रीय प्रमुख शकुंतला मिश्रा थे. पूर्व क्रिकेटर दिलीप सचदेवा, लालमोहन, शर्मा जी, मदर टेरेसा स्कूल के प्रिंसिपल राधेश्याम, जी डीनोबिली स्कूल के गेम टीचर कुमार संजीव, सरस्वती विद्या मंदिर के गेम टीचर विनय जी, सिंदरी सेंट्रल स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सेक्रेटरी विवेक कुमार, अभिजीत,  क्रीड़ा भारती के कौशल कुमार आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही