आधारभूत संरचना इतनी कम कि विद्यार्थियों के बैठने की जगह नहीं
Niraj Kumar Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में आधारभूत संरचना का अभाव और शिक्षकों की भारी कमी के चलते विद्यार्थियों का भविष्य चौपट हो रहा है. यह संस्थान केवल डिग्री बांटने का साधन बनता जा रहा है. यदि विश्वविद्यालय में शिक्षकों की संख्या और कुल छात्रों की संख्या का औसत निकालें तो एक शिक्षक का लगभग 300 बच्चों को पढ़ाना और एक कक्षा में 900 बच्चों को बैठाना असंभव है. ऐसे में ऐसा महसूस होता है कि बीबीएमकेयू केवल नामांकन लेने, परीक्षा लेने और डिग्री बांटने की मशीन बनता जा रहा है.नामांकन लो, परीक्षा दो और डिग्री लो
बीबीएमकेयू के 10 अंगीभूत कॉलेजों में स्नातक में लगभग 53,000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं. परीक्षा फॉर्म भरते वक्त सभी विद्यार्थियों की 75% उपस्थिति दर्शादी जाती है, लेकिन कॉलेजों में कुल नामांकित विद्यार्थियों में से आधे के भी बैठने की सुविधा नहीं है. ऐसे में 75 प्रतिशत हाजिरी कहां बैठा कर पूरी की जाती है इसका पता नहीं.बिना शिक्षक के ही पूरा हो जाता है कोर्स
विश्वविद्यालयों में 75 छात्रों पर एक शिक्षक होने चाहिए, लेकिन बीबीएमकेयू में शिक्षकों का घोर अभाव है. लगभग सभी कॉलेजों में तय मानक से कम शिक्षक हैं. यदि पूरे विश्वविद्यालय के अंगीभूत कॉलेजों के शिक्षकों और छात्रों का अनुपात निकाला जाए, तो यहां 300 छात्रों पर एक शिक्षक बैठता है. इनमें भी कुछ विषयों की स्थिति बहुत ही खराब है. उदाहरण के तौर पर एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में कॉमर्स संकाय में 900 से अधिक छात्राएं नामांकित हैं, लेकिन इस विषय में कॉलेज के पास केवल एक शिक्षक हैं. वह विद्यार्थियों की कक्षाएं कैसे लेते हैं, यह समझ से परे है. ऐसे में कोर्स पूरा करने के लिए विद्यार्थियों को कोचिंग के सहारे रहना पड़ता है.10 में से 7 अंगीभूत कॉलेजों का नैक अटका
बीबीएमकेयू के 10 अंगीभूत कॉलेजों में से केवल 3 कॉलेजों का नैक एक्रीडिटेशन हुआ है. इनमें पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज, एसएसएलएनटी महिला कॉलेज और आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर शामिल हैं. बाकी कतरास कॉलेज, बीएसके कॉलेज मैथन, चास कॉलेज, सिंदरी कॉलेज, बीएस सिटी कॉलेज बोकारो, केबी कॉलेज बेरमो और आरएसपी कॉलेज आधारभूत संरचना और शिक्षकों की कमी की वजह से नैक नहीं करवा पा रहे हैं. इसकी वजह से भविष्य में यूजीसी और रूसा से मिलने वाला फंड भी प्रभावित हो सकता है.कॉलेजवार शिक्षकों व छात्रों की संख्या
कॉलेज रेगुलर शिक्षक कांट्रेक्चुअल शिक्षक छात्र पीके रॉय कॉलेज 20 11 9000 एसएसएलएनटी 19 10 7500 आरएसपी कॉलेज 11 11 4000 आरएस मोर कॉलेज 14 10 5000 कतरास कॉलेज 8 5 5000 बीएसके कॉलेज 12 11 5000 चास कॉलेज 20 7 6000 सिंदरी कॉलेज 10 9 4200 बीएससीटी कॉलेज 15 2 4000 केबी कॉलेज बेरमो 10 5 3500 यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-lack-of-drinking-water-in-nirsas-madanpur-due-to-arbitrariness-of-the-contractor-villagers-upset/">धनबाद: ठेकेदार की मनमानी से निरसा के मदनपुर में पेयजल की किल्लत, ग्रामीण परेशान [wpse_comments_template]
Leave a Comment