Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू ने बैठक में तय की वोकेशनल कोर्सेस में नामांकन की योग्यता

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-jharkhand-team-leaves-for-bengal-to-participate-in-national-volleyball-competition/">(Dhanbad)

में वोकेशनल कोर्सेस में नामांकन को लेकर 26 मई को अधिकारियों की बैठक हुई. डीएसडब्ल्यू डॉ. एसके सिन्हा की अध्यक्षता हुई बैठक में नामांकन के लिए विद्यार्थियों की योग्यता तय की गई. इसके तहत बीएससी-आईटी में नामांकन के लिए विद्यार्थी को 45% अंकों के साथ टेन प्लस टू पास होने के साथ गणित पेपर में पास होना अनिवार्य है. वहीं, एक वर्षीय लाइब्रेरी और इंफॉर्मेशन साइंस कोर्स में नामांकन के लिए किसी भी विषय में 45% अंकों के साथ यूजी पास होना अनिवार्य है. इसी प्रकार बीएससी स्टैटिसटिक्स में नामांकन के लिए विद्यार्थी का 45% अंक के साथ 10 प्लस टू पास, यूजी में खोरठा, कुरमाली, संथाली में नामांकन के लिए 45% अंक के साथ किसी भी विषय में टेन प्लस टू पास और यूजी पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में नामांकन के लिए विद्यार्थियों को किसी भी विषय से टेन प्लस टू पास होना अनिवार्य किया गया है. विवि में सभी वोकेशनल विषयों में 48 सीटें निर्धारित की गई हैं. बैठक में सभी कोर्स के लिए तय योग्यता के प्रस्ताव को डीन एकेडमिक डॉ. डीके गिरी रजिस्ट्रार ऑफिस में सौंपेंगे. बैठक में डॉ. एके माझी, डॉ. आरपी सिंह, डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. डीके गिरी, डॉ. आरके तिवारी, डॉ. शिवकुमार, डॉ. मुकुंद रविदास, डॉ. अजीत कुमार सिंह व डॉ. नविता गुप्ता उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-huzoor-dabang-of-jodapokhar-is-selling-government-land-stop-it/">धनबाद

: हुजूर ! जोड़ापोखर का दबंग बेच रहा सरकारी जमीन, रोकिए [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही