Search

धनबाद : बीबीएमकेयू परीक्षा बोर्ड की बैठक बेनतीजा, नहीं पहुंचे वीसी

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 27 अप्रैल को परीक्षा बोर्ड की बैठक हुई. कुलपति प्रो. शुकदेव भोई के नहीं आने के कारण कोई निर्णय नहीं हो सका. डीएसडब्ल्यू डॉ एसके सिन्हा  की अध्यक्षता में हुई बैठक में न्यू एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) के अंतर्गत होने वाली परीक्षाओं पर मंथन किया गया. सेमेस्टर वन की हुई परीक्षा में तकनीकी खामियों पर भी चर्चा हुई. बीएड सेमेस्टर-3 की परीक्षा के संबंध में कहा गया कि बीएड प्रशिक्षणार्थियों का प्रैक्टिस ऑफ टीचिंग (पीओटी) पूरा होने के बाद ही परीक्षा होगी. बैठक में सेमेस्टर-6 का सेलेबस कम करने का भी प्रस्ताव लाया गया. हालांकि कुलपति प्रो शुकदेव भोई की अनुपस्थिति में सभी प्रस्ताव पर केवल चर्चा हो पाई. किसी प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय नहीं लिया जा सका. बैठक में हुई चर्चा के बिंदुओं को कुलपति के समक्ष रखने पर सहमति बनी. ताकि कोई फैसला लिया जा सके. बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल, प्रो रीता शर्मा, डॉ अजीत कुमार, डॉ जीतेंद्र आर्यन समेत विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष व डीन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp