Dhanbad: धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के परीक्षा विभाग ने एक साथ कई सेमेस्टर के फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. इससे आने वाले महीने में एक साथ कई सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी. परीक्षा विभाग ने बीए-एलएलबी सेमेस्टर तीन (सत्र 2021-26), एलएलबी सेमेस्टर दो (सत्र 2021-24), बीए-एलएलबी सेमेस्टर फोर (सत्र 2019-24), बीए-एलएलबी सेमेस्टर फोर (सत्र 2018-23), एलएलबी सेमेस्टर सिक्स (2018-21) की परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है. सभी सेमेस्टर के विद्यार्थी 26 से 30 अगस्त तक फॉर्म भर सकते हैं. 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म 31 अगस्त और एक सितंबर को भरा जा सकेगा, जबकि एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ दो और तीन सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरा जा सकेगा. एमएड सेमेस्टर वन (सत्र 2021-23) और एमएड सेमेस्टर तीन (सत्र 2020-22) का परीक्षा फॉर्म 26 से 29 अगस्त के बीच भरा जाएगा. 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 और 31 अगस्त जबकि एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ एक और दो सितंबर को परीक्षा फॉर्म भरा जाएगा. बीएड सेमेस्टर तीन (सत्र 2020-20) का परीक्षा फॉर्म 26 से 30 अगस्त के बीच भरा जाएगा. यह फॉर्म 500 रुपया विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त और एक सितंबर को जबकि एक हजार रुपये के विलंब शुल्क के साथ दो और तीन सितंबर को भरा जा सकेगा. [wpse_comments_template]
धनबाद: बीबीएमकेयू ने जारी की कई सेमेस्टर की परीक्षाओं के फॉर्म भरने की तिथि
Last Updated: Aug 24, 2022 12:00 AM (IST)