Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू अंतर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

 

आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर व बीएस सिटी कॉलेज बोकारो की टीम बनी विजेता

Dhanbad : आरएस मोर महाविद्यालय गोविंदपुर में चतुर्थ बीबीएमकेयू अंतर कॉलेज कबड्डी प्रतियोगिता का समापन 26 अगस्त शनिवार को हो गया. बालक वर्ग में आरएस मोर कॉलेज, गोविंदपुर ने गुरुनानक कॉलेज धनबाद को हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं बालिका वर्ग में बीएस सिटी कॉलेज बोकारो ने रोमांचक मुकाबले में आरएस मोर महाविद्यालय गोविंदपुर को हराया व खिताब जीता. बालक वर्ग में बेस्ट रेडर का खिताब आरएस मोर कॉलेज के मो वाहिद और बेस्ट डिफेंडर चंदन कुमार को मिला. बालिका वर्ग में बेस्ट रेडर का खिताब आरएस मोर कॉलेज की आरती कुमारी और बेस्ट डिफेंडर का खिताब बीएस सिटी कॉलेज बोकारो की मंजू कुमारी ने जीता. इस अवसर पर आरएस मोर कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रवीण सिंह, डॉ राजेन्द्र प्रताप, डॉ रत्ना कुमार, डॉ श्याम किशोर सिंह, डॉ अजीत कुमार बर्णवाल, डॉ अशोक कुमार सिंह, कॉलेज के खेलकूद समन्वयक प्रो प्रकाश कुमार प्रसाद, प्रो अविनाश कुमार, प्रो त्रिपुरारी कुमार, डॉ अमित प्रसाद, डॉ कुसुम रानी, प्रो सत्य नारायण गोराई, प्रो विनोद एक्का आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही