Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू अंतर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट शुरू

 

उद्घाटन मुकाबले में कतरास कॉलेज ने पीके रॉय कॉलेज को हराया

Dhanbad : आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर में 25 अगस्त को चतुर्थ बीबीएमकेयू अंतर कॉलेज कबड्डी टूर्नामेंट का शुरू हुआ. टूर्नामेंट का उद्घाटन बीबीएमकेयू के डीन एंड स्टूडेंट वेलफेयर डॉ एसके सिन्हा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. डॉ सिन्हा ने कहा कि खेलकूद मानसिक एवं शारीरिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है. पहले मैच में कतरास कॉलेज ने पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज को पराजित किया. बालिका वर्ग में जीएन कॉलेज की टीम ने बीबीएम बीएड कॉलेज को पराजित किया. आरएस मोर कॉलेज ने जीएन कॉलेज को हराया. बालक वर्ग के अन्य मुकाबलों में आरएस मोर महाविद्यालय गोविंदपुर ने आरएसपी कॉलेज झरिया को, वहीं बीएसके कॉलेज मैथन ने बीएस सिटी कॉलेज बोकारो को पराजित किया. इस अवसर पर विश्वविद्यालय के चयनकर्ता डॉ जयगोपाल मंडल, डॉ कृष्ण मुरारी, डॉ राजेन्द्र प्रताप, डॉ अजित कुमार वर्णवाल , डॉ रत्ना कुमार, डॉ श्याम किशोर सिंह, प्रो प्रकाश कुमार प्रसाद, प्रो अविनाश कुमार, प्रो तरुण कांति खलखो, प्रो सत्य नारायण गोराई, डॉ अमित प्रसाद, प्रो त्रिपुरारी कुमार, प्रो स्नेहलता तिर्की, डॉ कुसुम रानी, प्रो अंजू कुमारी, डॉ त्रिवेणी महतो, डॉ कुहेली बनर्जी, प्रो राकेश ठाकुर के साथ अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही