Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू शुरू कर रहा एलएलएम कोर्स, मगर छात्रों की रुचि ही नहीं

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में 2023 से शुरू होने वाले लैटिन लेगम मजिस्टर या मास्टर्स ऑफ लॉ (एलएलएम) कोर्स में विद्यार्थी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. विवि ने कोर्स में आवेदन के लिए समय 5 मई से बढ़ाकर 12 मई कर दिया था. बावजूद आवेदन की मंथर गति को देखते हुए विश्वविद्यालय का एडमिशन सेल फिर आवेदन का समय बढ़ाने पर विचार कर रहा है. एडमिशन सेल से मिली जानकारी के अनुसार यदि निर्धारित सीट से कम आवेदन मिलते हैं तो समय बढ़ाना मजबूरी होगी.

एलएलबी से एक तिहाई सस्ता है कोर्स

बता दें कि एलएलएम का कोर्स बीबीएमकेयू ने रेगुलर कोर्स की तर्ज पर शुरू किया है. इसके लिए फीस भी एलएलबी की तुलना में काफी कम रखी है. अभी तीन वर्षीय एलएलबी का कोर्स फीस 1.20 लाख रुपये है. परंतु तीन वर्षीय एलएलएम का कोर्स की फीस मात्र 24 हजार रुपये होही. बावजूद विद्यार्थी इस कोर्स में रुचि नहीं ले रहे हैं.

फिलहाल आवेदन की तिथि 12 मई तक

फिलहाल एलएलएम में नामांकन लेने के लिए आवेदन देने का समय 12 मई तक है. छात्र विवि के वेबसाइट पर दिये गये लिंक के जरिये आवेदन कर सकते हैं. इस कोर्स के कुल 64 सीटें उपलब्ध हैं. कुलपति डॉ शुकदेव भोई ने बताया कि कोर्स के लिए तैयारी की जा रही है. जून तक शिक्षक भी नियुक्त कर लिये जाएंगे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही