Search

 
 
 

धनबाद : बीबीएमकेयू ने वीडियो जारी कर बताया ऐसे लें यूजी में नामांकन

 
Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-one-accused-of-molesting-a-minor-was-imprisoned-for-twenty-years-then-three-years-for-the-other/">

(Dhanbad) के एडमिशन सेल ने सत्र 2022 में स्नातक में नामांकन लेने वाले विद्घार्थियों के लिए 8 अगस्त को वीडियो ट्यूटोरियल जारी किया. 11 मिनट 20 सेकेंड का यह वीडियो "यूजी एप्लीकेशन फुल डिटेल्स इन बीबीएमकेयू" के नाम से यू-ट्यूब पर "एफवाईयूजीपी अंडर स्कोर एनईपी एट द रेट बीबीएमकेयू" चैनल पर अपलोड किया गया है. यह जानकारी एडमिशन सेल की अध्यक्ष डॉ. नविता गुप्ता ने दी. उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति में यूजी कोर्सेज में कई बदलाव किए गए हैं, जिसकी वजह से आवेदन भरते समय विद्यार्थियों को कई तरह की परेशानियां आ रही थीं. इसे देखते हुए ही यह वीडियो जारी किया गया है. बता दें कि नई शिक्षा नीति के तहत अंगीभूत और अल्पसंख्यक कॉलेजों में आवेदन शुरू हो चुके हैं. आवेदन 26 अगस्त तक भरे जा सकते हें. वही संबद्ध कॉलेजों में आवेदन के लिए चांसलर पोर्टल 16 अगस्त से खोला जाएगा.

बीबीएमकेयू : पूर्व परीक्षा नियंत्रक के निधन पर शोक

[caption id="attachment_383711" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/shok-sabha-300x226.jpg"

alt="" width="300" height="226" /> पूर्व परीक्षा नियंत्रक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते विवि के अधिकारी व कर्मचारी[/caption] Dhanbad. बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय धनबाद के विवेकानंद सभागार में विश्वविद्यालय के पूर्व परीक्षा नियंत्रक सत्यजीत कुमार सिंह के निधन पर शोक सभा हुई. दो मिनट मौन रख उनकी दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की गई. कुलपति डॉ. सुखदेव भोई ने अध्यक्षता की. बता दें कि सत्यजीत कुमार सिंह को सीने में दर्द की शिकायत पर परिजनों ने 5 अगस्त की रात बोकारो स्थित अस्पताल में भर्ती कराया था. ईलाज के क्रम में 6 अगस्त की सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. डॉ सत्यजीत वर्ष 2021 में सेवानिवृत्त हुए थे. शोक सभा में विश्वविद्यालय के सभी अधिकारी, शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-news11-owner-arup-chatterjees-bail-rejected-in-fraud-case/">धनबाद

: धोखाधड़ी के मामले में न्यूज 11 के मालिक अरूप चटर्जी की जमानत खारिज [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही