Search

धनबाद: बीबीएमकेयू के छात्र बगैर पढ़ाई परीक्षा देने पर विवश

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में परीक्षार्थी बिना पढ़ाई के परीक्षा देने को मजबूर हैं. इस बात की गवाही बीबीएमकेयू का परीक्षा कैंलेडर भी दे रहा है. जनवरी से अब तक पिछले ढ़ाई माह में विवि प्रशासन ने यूजी, पीजी, लॉ, एमबीबीएस, नर्सिंग के विभिन्न सेमेस्टर, प्रोफेशनल्स की 15 परीक्षाएं ली हैं. मार्च और अप्रैल में भी यूजी और पीजी की परीक्षा प्रस्तावित हैं. कॉलेजों में मैट्रिक और इंटरमीडिएट का सेंटर बनाया गया है.

   जनवरी में तीन व फरवरी में हुई नौ परीक्षाएं

16 जनवरी से बीएड सेमेस्टर-टू सत्र 2021-23, एमए इन एजुकेशन, एमएड सेमेस्टर-टू सत्र 2021-23 की परीक्षाएं ली. 11 फरवरी से एलएलबी सेमेस्टर-फाइव सत्र 2019-24, एलएलबी सेमेस्टर-वन सत्र 2022-25, बीए एलएलबी सेमेस्टर-वन सत्र 2022-27, एलएलबी सेमेस्टर फाइव सत्र 2019-22 की परीक्षाएं हुई. 14 फरवरी से बीए एलएलबी सेमेस्टर-सेवन सत्र 2018-12, 23 फरवरी से एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल्स ओल्ड और न्यू की सेमेस्टर वन परीक्षा, 22 फरवरी से यूजी थर्ड सेमेस्टर सत्र 2021-24 की, यूजी सेमेस्टर वन (एनईपी) 2023 की और 27 फरवरी से पीजी सेमेस्टर थ्री रेगुलर कोर्स सत्र 2021-23 की परीक्षा ली गई.

 जारी है एमबीबीएस व एमएड की परीक्षा

कॉलेजों में बने परीक्षा केंद्रों में एमबीबीएस पार्ट-टू 2022 की परीक्षा 14 मार्च, एमएड सेमेस्टर फोर सत्र 2020-22 की परीक्षा 15 मार्च, बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर-वन सत्र 2021-23 की परीक्षा 16 मार्च से शुरू हुई हैं. 14 मार्च से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं भी शुरू हुई हैं.

  अप्रैल में भी प्रस्तावित हैं परीक्षाएं

परीक्षा विभाग ने पीजी सेमेस्टर वन सत्र 2022-24 और यूजी सेमेस्टर फाइव सत्र 2020-23 की परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी है. पीजी सेमेस्टर वन की परीक्षा 10 अप्रैल से, जबकि यूजी सेमेस्टर-फाइव की परीक्षा की तिथि छह अप्रैल घोषित की गई है.

   सेशन दुरूस्त करने के नाम पर हो  रहा यह सब

बीबीएमकेयू प्रशासन लेट सेशन दुरुस्त करने के नाम पर जल्दीबाजी में परीक्षाएं ले रहा हैं. इस वजह से एक साथ कई परीक्षाएं ली जा रही हैं. हालत यह है कि अधिकतर दिन कक्षाएं सस्पेंड रहती हैं. विद्यार्थियों को भी बिना पढ़ाई के परीक्षा देने पर मजबूर होना पड़ रहा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp