Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद:बीबीएमकेयू के कुलपति "खास" के लिए कुछ भी करने पर आमादा

Advertisement
Advertisement

नियमों की अनदेखी कर करीबी शिक्षक का बीएसके कॉलेज मैथन से कर दिया तबादला

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) के कुलपति डॉ शुकदेव भोई ने अपने करीबी शिक्षक डॉ सत्यम चटर्जी को विश्वविद्यालय के करीब लाने के लिए उनका तबादला बीएसके कॉलेज मैथन से पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज कर दिया. बता दें कि असिस्टेंट प्रोफेसर होने के कारण उनका तबादला शैक्षणिक आधार पर होना चाहिए था. लेकिन इस नियम की अनदेखी की गई. उनका तबादला कार्यालयी आधार पर किया गया, क्योंकि कुलपति को उनसे वीसी सेक्रेटेरिएट में इंचार्ज (पीए) या (ऑफिसर इन स्पेशल ड्यूटी) ओएसडी का गैर-शैक्षणिक कार्य लेना था.

 पीके रॉय कॉलेज में विगत दो सत्र से नहीं हैं बांग्ला विद्यार्थी

पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में बांग्ला का एक भी विद्यार्थी नहीं है. कॉलेज सूत्रों की मानें तो इस विभाग में विगत दो सत्र से बांग्ला का एक भी विद्यार्थी नहीं है. ऐसे में डॉ सत्यम चटर्जी का पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज में स्थानांतरण कराना कहीं से भी शैक्षणिक दृष्टि से सही नहीं है.

कॉलेज में एक छात्र पर एक शिक्षक, छोड़ा भाग्य भरोसे

बता दें कि बीएसके कॉलेज मैथन में जब डॉ सत्यम चटर्जी बांग्ला विभाग में शिक्षक थे तब कॉलेज में सत्र 2020-23 में मात्र एक छात्र था. लेकिन सेमेस्टर 4 में वह फेल कर गया. एक शिक्षक के लिए एक छात्र होने के बाद भी विद्यार्थी के फेल होने पर सवाल भी खड़े हुए. छात्र अब भी कॉलेज में रजिस्टर्ड है. इस बीच बांग्ला के एकमात्र शिक्षक सत्यम का तबादला पीके रॉय मेमोरियल करने के बाद छात्र को भाग्य भरोसे छोड़ दिया गया है. कॉलेज सूत्र बताते हैं कि बीएसके कॉलेज मैथन में जनरल जीई विषय में लगभग एक दर्जन विद्यार्थियों ने बांग्ला विषय ले रखा है.

वीसी सेक्रेटेरिएट में छह वरीय पदाधिकारी, फिर जरूरत क्यों

कॉलेज के वरीय शिक्षक बताते हैं कि वीसी सेक्रेटेरिएट में रजिस्ट्रार, प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू, सीसीडीसी, एफओ, एफए जैसे पोस्ट हैं. छह वरीय शिक्षक अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं. साथ ही क्लर्क ग्रेड के एक दर्जन से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं. ऐसे में एक शिक्षक को पीए के रूप में रखने की क्या आवश्यकता है. शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विश्वविद्यालय में शिक्षक से गैर-शैक्षणिक कार्य लेने का क्या तुक है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही