Search

धनबाद : कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद करने का निर्णय वापस ले बीबीएमकेयू- महासंघ

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद (Dhanbad) के अंगीभूत कॉलेजों में नए सत्र से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद किए जाने के विरोध में झारखंड अभिभावक महासंघ का प्रतिनिधिमंडल 2 जून को कुलपति प्रो. शुकदेव भोई से मिला और ज्ञापन सौंपा. महासंघ के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने कुलपति से इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद करने के निर्णय को वापस लेने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो विद्यार्थियों के हित में महासंघ आंदोलन करेगा. उन्होंने आरोप लगाया कि कुलपति की मनमानी से विवि के शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मी और छात्र परेशान हैं. उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कहा कि विश्वविद्यालय के इस निर्णय से गरीब व सामान्य वर्ग के बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ेगा. महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि कुलपति के इस फरमान से निजी इंटरमीडिएट कॉलेजों और सीबीएसई प्लस टू स्कूलों को लाभ मिलेगा. महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वे जल्द ही राज्यपाल, मुख्यमंत्री, धनबाद व गिरिडीह के सांसद समेत कोयलांचल के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष जग्गू महतो, मीडिया प्रभारी रति लाल महतो, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार,   अरविंद सिंह, उत्तम महतो आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-womens-kabaddi-player-told-dc-every-time-the-secretary-of-the-union-is-cutting-off-the-name-from-the-team/">धनबाद

: महिला कबड्डी खिलाड़ी ने डीसी से कहा- हर बार टीम से नाम काट दे रहे संघ के सचिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp