Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : बीबीएमकेयू का निर्देश- 25 तक एबीसी में खाता खोलवाएं यूजी के स्टूडेंट्स

Dhanbad : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद ने नई शिक्षा नीति के तहत नामांकित यूजी के विद्यार्थियों को 25 मई तक एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) में खाता खोलने का निर्देश दिया है. परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने बताया कि विद्यार्थियों को फॉर्म भरते समय एबीसी खाता का आईडी नंबर भरना अनिवार्य होगा. बीबीएमकेयू में वर्ष 2022 में लगभग 36 हज़ार विद्यार्थियों ने यूजी सेमेस्टर वन में नामांकन लिया था. इनमें से अब तक मात्र 13 हज़ार विद्यार्थियों ने ही एबीसी में खाता खोलवाया है.

वर्चुअल स्टोर हाउस है एबीसी

एबीसी एक वर्चुअल स्टोर हाउस है, जो हर छात्र के डाटा का रिकॉर्ड रखेगा. इसके लिए कॉलेज और विवि को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा. वहां पढ़ने वाले हर छात्र का डाटा स्टोर होना शुरू हो जाएगा. छात्रों को प्रथम वर्ष पास करने पर सर्टिफिकेट, दूसरे वर्ष पास करने पर डिप्लोमा और तीन साल या कोर्स पूरा करने पर डिग्री दी जाएगी. सभी वर्ष का क्रेडिट स्कोर एबीसी में रिकॉर्ड रहेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-order-to-present-witness-in-rinku-singh-case-related-to-neeraj-murder-case/">धनबाद:

नीरज हत्याकांड से जुड़े रिंकू सिंह मामले में गवाह पेश करने का आदेश

होम सेंटर पर होगी यूजी सेमेस्टर 2, 4 और 6 की परीक्षा

बीबीएमकेयू ने जून में होने वाली सेमेस्टर 2 से 4 और 6 की परीक्षा होम सेंटर पर लेने का निर्णय लिया है. विवि ने नई शिक्षा नीति लागू होने के बाद से ही सभी परीक्षाओं को होम सेंटर पर लेने की तैयारी शुरू कर दी थी. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/dhanbad-prolonged-stress-has-negative-psychological-effects-govind-das/">

धनबाद : लंबे समय का तनाव नकारात्मक मनोवैज्ञानिक प्रभाव डालता है- गोविंद दास [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही