Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : दामोदर नदी में नहाने गए बीसीए के छात्र की डूबने से मौत

Jharia : धनबाद के बैंक मोड़ मिठू रोड निवासी 22 वर्षीय साहिल अख्तर की 9 अप्रैल को भौरा के समीप दामोदर नदी में डूबने से मौत हो गई. शहबान अली का पुत्र साहिल बीसीए का छात्र था. वह अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर करीब एक बजे कालीमेला श्मशान घाट पर नदी में नहाने गया था. स्थानीय गोताखोरों ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद उसका शव नदी से निकाला. भौरा व अमलाबाद थाना पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थी, लेकिन सीमा विवाद को लेकर पुलिस ने शव को नहीं उठाया. परिजन शव को लेकर धनबाद चले गए. मृतक के पिता शहबान अली ने बताया कि धनबाद के बैंक मोड़ मिठू रोड में उनकी मोटरबाइंडिंग की दुकान है. साहिल घर से बैंक मोड़ जाने की बात कह अपने दो दोस्तों फैयाज व हसीब के साथ स्कूटी से निकला था. उधर से ही दामोदर नदी में नहाने चला गया. उसके दोस्त फैयाज ने मोबाइल से दोपहर ढाई बजे घटना की सूचना दी. साहिल की मां नफीसा खातून भी घटनास्थल पर पहुंची थी. बेटे का शव देख वह दहाड़ मारकर रो रही थी. उसने बताया कि बेटा रोजा रखे हुए था. वर्ष 2022 में उसने नाजिया परवीन के साथ प्रेम विवाह किया था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-barwadih-passenger-derailed-in-gomo-up-yard-line-3-hours-block/">धनबाद

: बरवाडीह पैसेंजर गोमो में बेपटरी, अप यार्ड लाइन 3 घंटे ब्लॉक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही